डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन निवर्तमान कार्यवाहक निदेशक को भी दी सहृदय विदाई

लखनऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन (डीपीआरए) उत्तर प्रदेश एवं बलरामपुर चिकित्सालय परिवार द्वारा एक गरिमामय एवं भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. बीकेएस चौहान का बलरामपुर चिकित्सालय, लखनऊ के निदेशक पद पर पदभार ग्रहण करने पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इसके साथ ही, विगत 56 दिनों से बलरामपुर चिकित्सालय के कार्यवाहक निदेशक के रूप में अपनी उत्कृष्ट एवं स्मरणीय सेवाएं प्रदान करने वाले डॉ. विवेक गुप्ता को निदेशक, लोकबंधु चिकित्सालय का पूर्णकालिक दायित्व मिलने पर उनका भी स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। डॉ. विवेक गुप्ता द्वारा बुधवार को लोकबंधु चिकित्सालय के निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया जाएगा।
समारोह के दौरान डीपीआरए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान, प्रदेश महामंत्री प्रद्युम्न सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार एवं मनमोहन मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर फार्मासिस्ट अजय पांडेय तथा फार्मासिस्ट अजीत मिश्रा ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट देकर उनका हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. बीकेएस चौहान के कुशल नेतृत्व में अस्पताल के निरंतर प्रगति की कामना की तथा डॉ. विवेक गुप्ता द्वारा 56 दिनों के सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल के दौरान दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।
इस विशेष एवं गरिमामय अवसर पर मुख्य रूप से बलरामपुर चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी, अधीक्षक डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, ई.एन.टी. विशेषज्ञ डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. एससी कौशल (पूर्व निदेशक, लोकबंधु अस्पताल), डॉ. विष्णु कुमार (वरिष्ठ फिजिशियन एवं विभागाध्यक्ष – मेडिसिन) के अलावा कार्यालय प्रशासनिक टीम के एसएस कुशवाहा, हिमांशु गुप्ता, अमित सिंह एवं चिकित्सालय के अन्य सम्मानित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने नवागत निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान एवं लोकबंधु निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता को उनकी नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल तथा सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।