डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की बैठक में गोरखपुर में डा. अंबेडकर पार्क अब्दुल्लापुर के सुन्दरीकरण पर चर्चा हुई

गोरखपुर। सामाजिक संस्था डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा पेरियार ललई सिंह यादव की जयंती का आयोजन किया गया। गोरखपुर जिले में आयोजित इस कार्यक्रम के बाद प्रधान राजेन्द्र वर्मा के घर पर बैठक हुई, बैठक में डा. अंबेडकर पार्क अब्दुल्लापुर के सुन्दरीकरण पर चर्चा की गई। बाबा साहब डा. अंबेडकर पार्क की बाउंड्रीवाल एवं बाबा साहब की मूर्ति की स्थापना पर चर्चा की गयी। बैठक में बताया गया कि दोनों कार्य नवम्बर माह में पूर्ण कर लिया जायेगा।