गाजीपुर जिले में सपा के राष्ट्रीय सचिव का जिला सपा कार्यकर्ताओं और धोबी समाज के लोगों ने किया जोरदार स्वागत

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चिंतामणि के गाजीपुर पहुँचने पर जोरदार स्वागत हुआ। सपा के राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने के बाद वे पहली बार अपने गृह जनपद गाजीपुर पहुंचे। इस मौके पर गाजीपुर जिले के सपा कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में के स्वागत समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम के आयोजक आजाद कनौजिया ने कहा कि चिंतामणि को सपा में महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी मिलने के बाद से पूरे प्रदेश का धोबी समाज सपा के साथ मजबूती से जुड़ गया है। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने भी चिंतामणि का स्वागत किया।
समाजवादी पार्टी ने पूरे प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ और देश बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया।

इस मौके पर गाजीपुर में सपा के राष्ट्रीय सचिव चिंतामणि ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिंतामणि ने कहा कि देश में बहुजनों यानि पीडीए समाज को उनके वोट देने के अधिकार को ख़त्म करने की साजिश की जा रही है। ये काम सरकार के इशारे पर निर्वाचन आयोग कर रहा है। इसका हाल ही में खुलासा हुआ है कि किस तरह से पिछड़ा वर्ग, दलितों और अल्पसंख्यकों को उनके वोट के मौलिक अधिकार से एक सोची समझी साजिश के तहत वंचित किया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने एसआईआर के बहाने किस तरह से कई राज्यों में बहुजनों को उनके वोट के अधिकार से वाचित करने के लिए उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए। इसी के विरोध में आज पूरे देश में आंदोलन चल रहा है।
चिंतामणि ने कहा कि अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आप वोट डालने के अधिकार से वंचित रह जायेंगे, बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में सबको एक वोट का अधिकार दिया, ताकि आप अपने वोट के जरिये पीडीए समाज के हित की बात करने वाली सरकार बना सकें और अगर सरकार बहुजनों की अनदेखी करे तो इसी वोट के जरिये उसे आप सत्ता से बेदखल कर सकें। लेकिन अब तो निर्वाचन आयोग सत्ताधारी दल के साथ मिलकर पीडीए समाज के लोगों को वोट के अधिकार से ही वंचित कर रहा है, इसलिए जरूरत है कि सरकार और आयोग की साजिश को समझें और संविधान व आरक्षण बचाने की लड़ाई लड़ रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव का यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में साथ दें।