चढ़ावा चोरी मामले में भाजपा का बेइमानी का चरित्र सामने आया : आरके चौधरी

Share

महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ सपा  ने मोहनलालगंज तहसील में किया प्रदर्शन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील परिसर में समाजवादी पार्टी विधानसभा मोहनलालगंज के कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न व खाद न मिलने की समस्या पर एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरने का नेतृत्व मोहनलालगंज सांसद आरके चौधरी ने किया। इस मौके पर धरने को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राममंदिर में चढ़ावा चोरी में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए लोगों का हाथ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए धर्म एक धन्धा बनकर रह गया है। चौधरी ने कहा कि किसान खाद बीज की अनुपलब्धता से परेशान हैं तथा प्रशासन उगाही में मस्त हैं।

पूर्व विधायक अम्बरीश सिंह पुष्कर ने कहा कि पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें आम जन मानस  बेहद परेशान हैं।

समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज पासवान ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से जुल्म ज्यादती के विरोध मे प्रतिरोध करती रही है।

आज भाजपा सरकार में दलित पिछड़े व किसान नौजवान परेशान हैं। सरकारी नौकरियों को खत्म किया जा रहा , परीक्षाओं का पर्चा लीक हो रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत ने किया ।

इस मौके पर महासचिव शब्बीर अहमद खान, पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव,उमाशंकर वर्मा,आशिक अली, अमरपाल सिंह,श्रवण यादव नवनीत सिंह,रामसमुझ रावत, अर्चना रावत, ज्ञानेंद्र सिंह,दिनेश यादव प्रधान,विजय यादव,मनोज पाल, ओमप्रकाश दिवाकर,केपी सिंह,अरून यादव,राम लखन यादव,सर्वेश यादव, गजराज रावत,अनिल पासी,प्रमोद कश्यप,जयविंद चौधरी,सुनील लोधी,रामसागर पासी,संतोष रावत,लवकुश यादव,दिनेश यादव , ओमकार लोधी,पद्म कृष्ण,अमरेन्द्र कुमार यादव,सर्वेश यादव,उपेन्द्र यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *