बीजेपी से भी अधिक तथाकथित वो अंबेडकरवादी हानिकारक हो गए हैं जो बीजेपी और कांग्रेस दोनों को बहुजनों का दुश्मन बताते रहते हैं
कमल जयंत
असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के नेशनल चेयरमैन डॉ. उदितराज ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में बहुजन समाज के लोगों का आह्वïान किया गया है कि वे जनादेश की डकैती का हिसाब लेने के लिए इस रैली में जरूर शिरकत करें। उन्होंने कहा कि देश के जो मौजूदा राजनीतिक हालात हैं, उनमें दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकार की लड़ाई सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ही लड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि बीजेपी से भी अधिक तथाकथित वो अंबेडकरवादी हानिकारक हो गए हैं जो बीजेपी और कांग्रेस दोनों को दुश्मन बताते रहते हैं।
इनके कारण सामान्य दलित कांग्रेस से जुडऩे से हिचक रहे हैं और इसी कारण बीजेपी मजबूत बनी हुई है। वो जमाना चला गया जब एक या दो-चार सांसद के आवाज उठाने से कुछ काम हो जाते थे या सत्ता पर दबाव पड़ जाता था। अब पूरा विपक्ष कुछ नहीं कर पा है इसलिए वर्तमान हालात में सत्ता परिवर्तन से ही लोकतंत्र,संविधान और आरक्षण बचेगा। सत्ता परिवर्तन कांग्रेस ही कर सकती है ।

14 दिसम्बर को होने वाली रैली में जनादेश की डकैती का मांगा जाएगा हिसाब
उदितराज ने अपने एक्स एकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा है कि राहुल गांधी ने बैठक में मुख्य सूचना आयुक्त, 8 सूचना आयुक्त और 1 सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति को लेकर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सामने देश की 90 फीसदी यानी दलित, आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय को बाहर रखने के खिला$फ आपत्ति जताई। राहुल जी बहुजन नायक हैं और वही इनके अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं। ऐसे में बहुजनों को राहुल जी के नेतृत्व में अपने हक के लिए लड़ाई लडऩी होगी, तभी उन्हें उनके संविधान प्रदत्त अधिकार सुरक्षित रह पाएंगे। डॉ. उदितराज ने बहुजनों का आह्वïान किया कि जनादेश की डकैती का हिसाब लेने के लिए 14 दिसम्बर दिल्ली के रामलीला मैदान में वे एकजुट होकर राहुल जी के नेतृत्व में अपने अधिकार की लड़ाई की शुरुआत करें। ताकि संविधान विरोधी, दलित और मुस्लिम विरोधी इस सरकार की मनमानी पर अंकुश लगाया जा सके।