हम सब फार्मासिस्ट मिलकर यह संकल्प लें कि निष्ठा एवं समर्पण के साथ जन-स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें

आन देश की, शान देश की, देश की हम संतान हैं,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी यह पहचान है
लखनऊ। डीपीआरए के प्रांतीय प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष, डीपीआरए लखनऊ राजीव कुमार ने समस्त सम्मानित फार्मासिस्ट बंधुओं, चिकित्सा जगत के साथियों एवं देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की असीम बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का यह पावन पर्व उन वीर सपूतों और अमर शहीदों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
”कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह यह तिरंगा,
नशा यह भारत मां के सम्मान का है!”
स्वास्थ्य सेवा ही हमारी राष्ट्र सेवा : राजीव कुमार ने कहा कि एक फार्मासिस्ट के रूप में हम सभी दिन-रात मानव सेवा और राष्ट्र निर्माण में समर्पित रहते हैं। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि निष्ठा एवं समर्पण के साथ जन-स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। फार्मासिस्ट संवर्ग के मान-सम्मान, अधिकारों और उन्नति के लिए सदैव एकजुट रहें। अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर एक स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण करें।
”आओ झुककर सलाम करें उनको, जिनके हिस्से में यह मुकाम आता है,
खुशनसीब होता है वह खून, जो देश के काम आता है!”
जय हिंद! जय भारत! जय फार्मासिस्ट !