अंग्रेजों से लेकर औरंगजेब तक ने नहीं किया किसी शंकराचार्य का ऐसा अपमान : अखिलेश प्रताप

Share

योगी सरकार में बटुकों को जमीन पर घसीटकर जूतों से पीटा गया

कमल जयंत

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह का कहना है कि आज की तारीख में भाजपा के लिए वही हिन्दू है जो भाजपा की विचारधारा को मानता है। जो इनकी विचारधारा को नहीं मानता, वह हिन्दू विरोधी, पाकिस्तानी, नक्सली और देशद्रोही है। मोदी-योगी की भाजपा में यदि कोई इनके विचारों से सहमत नहीं है तो उसे ये अपना निजी दुश्मन मानने लगते हैं और उसे कुचलने के लिए हर प्रयास करते हैं। इनकी सरकार में लोकतांत्रिक तरीके से होने वाले विरोध-प्रदर्शनों पर भी अघोषित तौर पर रोक हैै।

 

ये हिन्दू धर्म का अपमान नहीं है तो इसे आप क्या कहेंगे

आंदोलन करने वालों के साथ अपराधियों की तरह व्यवहार किया जाता है। शासन की गलत नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन को भी ये सरकार कुचल रही है। इनका हिन्दुत्व सिर्फ वोट पाने का एजेंडा है। ये लोग पूरे हिन्दू समाज को झांसे में रखने के लिए हिन्दुत्व का सहारा लेते हैं। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद क्या हिन्दू नहीं हैं। उनका कितना अपमान किया राज्य की भाजपा सरकार ने। इतना अपमान तो अंग्रेजों से लेकर औरंगजेब तक ने भी किसी शंकराचार्य का अपमान नहीं किया।

संन्यासियों की चुटिया खींचकर उन्हें मारा गया

राज्य की योगी सरकार में बटुकों को जमीन पर घसीटकर जूतों से पीटा गया। संन्यासियों की चुटिया खींचकर उन्हें मारा गया। ये हिन्दू धर्म का अपमान नहीं है तो इसे आप क्या कहेंगे। आखिर शंकराचार्य जी माघ मेले में प्रयागराज में स्नान ही तो करना चाहते थे। अब क्या संगम में स्नान करने के लिए भी किसी शंकराचार्य को जिला या मेला प्रशासन से अनुमति लेने की जरूरत पड़ेगी। शंकराचार्य गंगा में बिना स्नान किये ही वापस चले गये। क्या ये हिन्दुत्व का अपमान नहीं है।

अखिलेश प्रताप का कहना है कि प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश है। महापुरुषों, शंकराचार्य और धर्माचार्यों का जिस तरह से इस सरकार में अपमान किया जा रहा है। इतना तो इनका कभी भी अपमान नहीं हुआ। इन्हीं तमाम मुद्दों को लेकर लोगों में गुस्सा भरा हुआ है और सरकार को जनाक्रोश दिखाई नहीं दे रहा है। जनता का यही गुस्सा इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस और सपा गठबंधन ने 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा को हाफ किया था। 2027 में यही गठबंधन भाजपा को यूपी से साफ करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *