कानपुर से होगा असपा के भाईचारा सम्मेलन का आगाज

Share

पार्टी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद करेंगे कार्यक्रम की शुरुआत

 

 

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दीं हैैं। पार्टी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद ने यूपी में अगले साल यानि तीन महीने बाद 15 मार्च को कांशीराम जी की जयंती के मौके लखनऊ में एक महारैली का आयोजन किया है। इस महारैली के जरिए ही आजाद समाज पार्टी राज्य में अपने चुनावी अभियान का बिगुल फूंकेगी।

15 मार्च को असपा की लखनऊ में महारैली 

असपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित गौतम ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने 21 दिसम्बर यानि कल से राज्य के सभी जिलों में दलित-पिछड़ा वर्ग भाईचारा बनाओ सम्मेलन करने जा रहा है। पहला ‘दलित-पिछड़ा वर्ग भाईचारा बनाओ सम्मेलन’ बंधुत्व दिवस के अवसर पर कानपुर नगर के पालघर घाटमपुर में होने जा रहा है। 21 दिसम्बर को आयोजित इस सम्मेलन में देव प्रताप सिंह ने बताया कि चन्द्रशेखर आजाद इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *