बसंत कुंज में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ झंडारोहण

Share

Way to Success Foundation की ओर से बच्चों को वितरित की गई शिक्षा सामग्री

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को Way to Success Foundation की ओर से बसंत कुंज में 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के माध्यम से देश के प्रति सम्मान और एकजुटता का संदेश दिया।

समारोह के दौरान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मो. शफीक सलमानी ने क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा सामग्री का वितरण किया।

उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गाँधी जयंती, चिल्ड्रेन डे समेत अन्य कई मौकों पर बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया जाता है। शफीक सलमानी ने बताया स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा सामग्री मिलने पर बच्चों में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की प्रगति में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। बच्चों को बेहतर शिक्षा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके भविष्य को मजबूत किया जा सकता है।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और देश की आजादी के लिए अपना योगदान देने वाले महान व्यक्तित्वों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

Way to Success Foundation की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जागरूकता और बच्चों की शिक्षा के प्रति सहयोग का संदेश देते हुए Goel Motor के सहयोग से बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया और संस्था की तरफ से बच्चों को टिफिन बॉक्स बाटते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से माननीय मो. नईम (अवध क्षेत्र अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा, भाजपा),  मो. मेराज आलम (सचिव, वे टू सक्सेस फाउंडेशन), मो. साहिल सलमानी कोषाध्यक्ष  (वे टू सक्सेस फाउंडेशन),  संस्था के अध्यक्ष मो. शफीक़ सलमनी ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ  बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *