डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन (DPRA) ने डॉ. श्रीवास्तव को चिकित्सा अधीक्षक बनने पर दी बधाई

लखनऊ। ऐतिहासिक एवं उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजकीय अस्पताल, बलरामपुर चिकित्सालय 150 से अधिक वर्षों का गौरवशाली इतिहास) में शुक्रवार को डॉक्टर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को पूर्णकालिक चिकित्सा अधीक्षक (Medical Superintendent) नियुक्त किए जाने पर हर्ष का माहौल रहा।
डॉक्टर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव गत 2 फरवरी से कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे थे, जिसके उपरांत आज शासन द्वारा उनके पूर्णकालिक चिकित्सा अधीक्षक पद का आधिकारिक आदेश निर्गत हुआ।
इस अवसर पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन (DPRA) के उत्तर प्रदेश के प्रांतीय प्रवक्ता एवं लखनऊ जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने संघ एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से डॉक्टर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं वंदन किया है।
राजीव कुमार ने कहा, “156 वर्षों से अधिक की समृद्ध विरासत और गरिमा वाले बलरामपुर चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक का पदभार संभालना अत्यंत गर्व का विषय है। डॉक्टर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने अपने कार्यवाहक कार्यकाल में ही अपनी कार्यकुशलता, संवेदनशीलता और कुशल नेतृत्व की छाप छोड़ दी थी। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके स्थायी कार्यकाल में यह चिकित्सालय सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।”

”योग्यता से जो मिला, वो मुकाम आपका है,
इस ऐतिहासिक धरोहर में, अब नाम आपका है।
खिदमत-ए-खल्क का यह जज्बा यूं ही रहे कायम,
बलरामपुर की गरिमा को बढ़ाना अब काम आपका है।”
कांटे जो राहों में थे, वो फूल बन के खिल गए,
आपकी मेहनत के फल, अब आपको ही मिल गए।
फरवरी से देखा था सबने, हुनर डॉक्टर प्रवीण का,
आज सरकारी मुहर से, सब चिराग़ जल गए।
डेढ़ सौ सालों का यह, ताज़ जो सर पर सजा,
गरिमा इस हस्पताल की, और आगे ले गए।
राजीव और संघ की तरफ से, मुबारक़बाद है,
फ़र्ज के इस मोड़ पर, सब आपके संग चल गए।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन (DPRA) के प्रांतीय प्रवक्ता राजीव कुमार ने कहा कि डॉ. श्रीवास्तव के पूर्णकालिक चिकित्सा अधीक्षक बनने से अपनी एसोसिएशन की तरफ से एक बार फिर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। साथ ही उम्मीद जताई है कि डॉ. श्रीवास्तव के पूर्णकालिक चिकित्सा अधीक्षक बनाये जाने से अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाएँ व इलाज और अधिक अच्छा होगा।