लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने राहुल गांधी से की मुलाकात  

Share

2027  में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में लोकदल की सीटों, पंचायतों के अधिकार और किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लोकदल की सीटों और गठबंधन में उसकी राजनीतिक भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, विपक्षी दलों के बीच समन्वय तथा लोकदल की चुनावी भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।

चौधरी सुनील सिंह ने गठबंधन में लोकदल के सम्मान, राजनीतिक पहचान और उसकी हिस्सेदारी को लेकर अपना पक्ष रखा।

मुलाकात के दौरान पंचायत चुनावों और पंचायतों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

उन्होंने 73वें और 74वें संविधान संशोधनों की भावना के अनुरूप पंचायतों और स्थानीय निकायों को उनके अधिकार एवं प्रभावी भूमिका दिए जाने की आवश्यकता पर चर्चा की।

इसके अलावा किसानों,  ग्रामीण क्षेत्र,  रोजगार,  महंगाई और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। विपक्षी दलों के बीच बेहतर तालमेल और आगामी राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

लोकदल की ओर से कहा गया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की राजनीतिक भूमिका, सीटों से जुड़े विषय और गठबंधन में सम्मानजनक भागीदारी बैठक के प्रमुख मुद्दों में रहे। पंचायतों, किसानों और ग्रामीण जनता से जुड़े सवालों को भी आगामी राजनीतिक विमर्श में प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *