सीएमएस आनंदनगर ब्रांच से आईसीएससी बोर्ड में बनाया रिकॉर्ड
लखनऊ। सिटी मांटेसरी स्कूल आनंदनगर ब्रांच की छात्रा सलोनी सिंह ने आईसीएससी बोर्ड से दसवीं की कक्षा में 97 फीसदी अंक लाकर टॉप किया। सलोनी सिंह हाईस्कूल में साइंस, गणित और कम्प्यूटर की छात्रा हैं। तीनों विषयों में सलोनी ने नब्बे फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किये।
सलोनी का लक्ष्य गरीबों की मदद करना है, इसके लिए वे प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं। ताकि वे प्रशासनिक पद पर रहते हुए समाज के कमजोर वर्ग को न्याय दिला सकें।
सोनाली का मानना है कि आईएएस अधिकारी के पास गरीबों के साथ न्याय करने का अधिकार होता है। यही वजह है कि वह आईएएस बनना चाहतीं हैं। सोनाली के पिता अरुण यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। वे अपने पिता के साथ ही अपनी मां मीनाक्षी सिंह को अपना आदर्श मानतीं हैं।