छिबरामऊ में होने वाले इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे चन्द्रशेखर

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की प्रदेश के सभी जिलों में भाईचारा बनाओ रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली का मकसद बहुजनों को एक बैनर के तले एकजुट करना है। बहुजन नायक कांशीराम जी जबतक स्वस्थ थे, तबतक वे इस अभियान को चलाते रहे और इसी का नतीजा रहा कि यूपी में बसपा की चार बार सरकार बनी, लेकिन दुर्भाग्यवश मौजूदा बसपा नेतृत्व बहुजनों को एकजुट करने के लिए किसी भी तरह का कोई अभियान नहीं चला रहा है। असपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि कांशीराम जी के इस अभियान को असपा प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद आगे बढ़ा रहे हैं। तीन फरवरी को संवैधानिक अधिकार बचाओ और भाईचारा बनाओ रैली कुपुरपूर छिबरामऊ होने जा रही है। इन रैलियों के जरिए असपा प्रमुख चन्द्रशेखर ने यूपी में चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है और उनकी ये रैलियां चुनाव होने तक जारी रहेंगी।