विधानसभा चुनाव को लेकर आसपा प्रमुख और स्वामी मौर्य के बीच हुई लंबी बातचीत

Share

स्वामी मौर्य के घर पहुंचकर चंद्रशेखर ने ली उनके स्वास्थ्य की जानकारी

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में  जानकारी ली और शीघ्र  ही उनके स्वस्थ होने की कामना की। यूपी में विधानसभा चुनाव अब करीब हैं, बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच विधानसभा चुनाव के दौरान सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई।

बताया जा रहा कि दोनों नेताओं ने बातचीत के दौरान स्पष्ट तौर पर कहा कि यूपी में किसी भी कीमत पर संविधान और आरक्षण विरोधी ताकतों की सत्ता में वापसी नहीं होने देना है। यूपी से भाजपा को सत्ता से बाहर करने  के लिए जरूरी हुआ तो  हम अपने गठबंधन का दायरा बढ़ाएंगे।

यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव से पहले आजाद समाज पार्टी, अपनी जनता पार्टी और आल इण्डिया इत्तिहादुल मुस्लमीन के बीच गठबंधन की बात चल रही है। इन दलों के नेताओं के मुताबिक तीनों दलों में मिलकर लड़ने के लिए जिस दल की जिन –जिन सीटों पर तैयारी है। उन सीटों के लिए तीनों दलों के नेताओं के बीच आपसी सहमति बन चुकी है। तीनों दल इण्डिया गठबंधन  में शामिल दल के नेताओं से बातचीत के बाद ही चुनाव को लेकर कोई अंतिम निर्णय लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *