
नोटबंदी, खऱाब जीएसटी और हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से कारोबार चौपट हुआ
लखनऊ। दलित, ओबीसी, माइनारिटीज, आदिवासी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदितराज ने कहा कि देश की दुर्गति बीजेपी ने की और उसकी कीमत जनता भुगत रही है। नोटबंदी, खऱाब जीएसटी और हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से कारोबार चौपट हुआ, जिससे निर्यात प्रभावित हुआ। विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आई और रुपया गिरा।
उन्होंने कहा कि सारे बीजेपी और आरएसएस वालों को तेल का इस्तेमाल कम करना चाहिए, सोना नहीं खरीदना चाहिए और विदेश यात्रा भी नहीं करनी चाहिए, न कि जनता से ऐसी अपील करनी चाहिए। पूर्व सांसद डॉ. उदितराज ने नीट पेपर लीक होने पर कहा कि लगभग 22 लाख प्रतियोगी प्रभावित हैं परंतु लडऩे के लिए तैयार नहीं हैं। पूर्व में भी पेपर लीक हुआ था, जिसका उचित समाधान नहीं हो सका। त्रासदी यह है कि जहां-तहां कुछ परीक्षार्थी प्रोटेस्ट करते हैं, बाकी सब राहुल गांधी जी पर छोड़ देते हैं। दुनिया में कोई कितना भी प्रभावशाली नेता हो, अगर जनता , जिसकी खुद की समस्या हो और संघर्ष न करे तो ऐसे लोगों के साथ न्याय होना मुश्किल है। 22 लाख में से 4 लाख भी प्रोटेस्ट कर दें, तो सरकार होश में आ जाए।