बुन्देली समाज के लोगों ने धनतेरस के मौके पर भी वीरभूमि पर दीये जलाए

Share

बुन्देली समाज ने शुरू किया एक दीया बलिदानियों के नाम अभियान

महोबा। बुन्देली समाज के संयोजक तारा पाटकर बुन्देलखंडी ने  बताया कि हर वर्ष की भांति इस दीपावली की पूर्व संध्या पर नरक चतुर्दशी (7 नवंबर) को सायं 5 बजे बुन्देली समाज के लोग हवेली दरवाजा बलिदान स्थल से एक दीया बलिदानियों के नाम अभियान की शुरूआत करेंगे। बुन्देली समाज के लोगों ने धनतेरस के मौके पर भी वीरभूमि पर दीये जलाए।

उन्होंने बताया कि 1001 दीये जलाकर वीरभूमि महोबा के उन सभी क्रांतिकारियों को नमन करेंगे जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। बुंदेली समाज की अगुवाई में 7 नवंबर को शाम 5 बजे नगर के संभ्रांत नागरिक, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अपने घरों से दीये लाकर बलिदान स्थल में दीपदान करने के लिए इकट्ठे होंगे।

दीपदान के बाद वे उन सभी बलिदानियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उनको अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देंगे। उसके बाद हम पूर्व सैनिकों के साथ सभी बलिदानियों की समाधि पर जाकर दीपदान करेंगे फिर अपने घर में दीये जलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *