पीडीए के विकास में संविधान का महत्वयूर्ण स्थान : कुंवर फतेह बहादुर

Share

सत्ता में काबिज़ होना पीडीए समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक

आजमगढ़। आजमगढ़ के विधानसभा क्षेत्र मेहनगर के ग्राम पंचायत खेवसीपुर विकास खण्ड मेहनगर में रविवार को सामाजिक संस्था बहुजन भारत के तत्वावधान में प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी (पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक-पीडीए के समग्र विकास में भारतीय संविधान का महत्व) का आयोजन किया गया।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस कुंवर फत्तेह बहादुर ने कहा कि पिछड़ा ,दलित, अल्पसंख्यक के समग्र विकास में भारतीय संविधान का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।

पिछड़े,दलित व अल्पसंख्यक वर्ग (पीडीए) सामाजिक आर्थिक, न्यायिक, शिक्षा, और असमानताओं का शिकार रहे हैं।

भारतीय संविधान इन वर्गों के समग्र विकास का मजबूत आधार प्रदान करता है।

इसमें पिछड़े दलित अल्पसंख्यक समुदायों को सामाजिक सम्मान, न्याय, भाईचारा, शिक्षा, रोजगार एव सामाजिक भागीदारी में समान अधिकार एव अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों के बीच लखीमपुर खीरी से पूर्व एमएलसी शशांक यादव भी मौजूद हैं। शशांक जी ने हम सभी को संविधान की शपथ दिलाई है, यह अनुकरणीय है और हमें इस शपथ को सदैव अपने अंर्तमन से स्वीकार करना चाहिए।

संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि संविधान सभा में जब बाबासाहब डॉ. अम्बेडकर अपना अंतिम भाषण दे रहे थे तो उन्होंने कहा कि इस संविधान को लागू करने वालों की नीयत एव मंशा अच्छी हो तो यह विश्व का सबसे अच्छा संविधान होगा। यदि संविधान लागू करने वालो की नीयत एव मंशा अच्छी नहीं रही तो यह सबसे खराब संविधान साबित होगा। इससे यह साबित होता है कि जो लोग संविधान लागू करने की स्थिति में है।

वही लोग यदि सरकार में हैं। यह वही लोग तय करेंगे कि संविधान के प्राविधान सही ढंग से लागू हों अथवा नहीं। इसीलिए सत्ता में काबिज़ होना पीडीए समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। जब आपकी अपनी सरकार होगी तब आप संविधान में दिए गए अधिकारों को लागू कर सकेंगे।

कुंवर फतेह बहादुर ने कहा कि यहां यह भी कहना चाहूंगा कि आप जानते हैं कि सरकारों की स्थापना आप के वोट के द्वारा ही होती है। यह वोट का अधिकार संविधान ने ही हम सबको दिया है । इस सत्ता को ही बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर एवं कांशीराम जी ने मास्टर चाभी कहा था और इस सत्ता की मास्टर चाभी से ही हमें सारे अधिकार प्राप्त होंगे एवं हमारे कष्टों का निवारण होगा।

संविधान न होता तो समाज का कमजोर वर्ग आज भी हाशिये पर होता : अनिरुद्ध सिंह

कार्यक्रम को संंम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि अगर संविघान ना होता तो शायद समाज के कमजोर वर्ग आज भी हाशिये पर होता। पंचायत से संसद तक जो प्रतिनिधित्व आज दिखाई देता है वह संविधाान की देन है।

सामाजिक न्याय की जो अवधारणा भारत में विकसित हुई उसकी जड़ें संविधान में ही हैं, लेकिन हमें यह भी स्वीकार करना होगा कि चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं।

संविधान की जरुरत पीडीए समाज को ही है क्योकि जब संविधान रहेगा तभी पीडीए समाज के अधिकार रहेंगे। इसलिए इन मुट्ठी भर संविधान विरोधी तकतों को सत्ता से बाहर निकालने का समय आ गया है।

और उसका तरीका हम सब के सामने पहले से ही मोजूद है। कांशीराम जी ने जो 85-15 का फार्मूला दिया वह आज भी सत्ता पाने की चाभी है। जिसके अनुसार भारत में 85 प्रतिषत लोग पीडीए समाज से आते हैं।

जिसमें पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक समुदाय के लोग आते हैं। मै अपने बुजुर्गों व वरिष्ठजनों से विनम्र निवेदन करता हुॅ कि वे अपना आर्शीवाद व मार्गदर्शन देेते रहें आपका अनुभव और स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा और शक्ति है।

उन्होंने कहा कि इस मास्टर चाभी को प्राप्त करने के लिए पीडीए समाज को एकजुट होना पड़ेगा।

एकजुट होकर ही हम लोग संविधान विरोधी ताकतों को सत्ता से बेदखल कर पाएंगे हमे पीडीए समाज की एकता के लिए लगातार प्रयास एव संघर्ष करते रहना होगा।

पीडीए के लोग एकजुट होकर सपा की सरकार बनाएं : शशांक यादव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शशांक यादव पूर्व एमएलसी लखीमपुर खीरी ने सभी उपस्थित जनों को संविधान की शपथ दिलाई और कहा कि भारतीय संविधान का मूल उद्देश्य है समानता न्याय और स्वतंत्रता सुनिश्चित करना। यह केवल कानून का संग्रह नहीं है बल्कि सामाजिक न्याय के लिए मार्गदर्शक भी है। हम सभी पीडीए के लोगों से अपील करते हैं कि आप सभी एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के साथ आइये और 2027 में सरकार बनाइये।

वक्ता के रूप में तुलसी राम सेवानिवृत्त राज्य निर्वाचन आयुक्त उत्तराखंड ने सम्बोधित किया एव निर्वाचन के समय सतर्क एव सजक रहने आवाह्न किया। कार्यक्रम का संचालन लालसाराम पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किया।

कार्यक्रम स्थल पर जयराम यादव, शिवपूजन यादव प्रधान खजुरा , अशोक यादव प्रधान हटवा खालसा, श्रीमती सावित्री यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य , श्रीमती फूला देवी पूर्व ब्लाक प्रमुख मेंहनगर, डॉक्टर तिलकधारी अध्यक्ष बेलहा वास, राम प्रसाद जिला पंचायत सदस्य गोपालपुर, त्रिभुवन कोइलरी, हंसराज यादव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मेंहनगर, रमा राजभर पूर्व जिला पंचायत सदस्य,रामनवल पूर्व प्रमुख मेंहनगर, एडवोकेट दिलीप कुमार अतुल कुमार, पंकज प्रधान खेवसी पुर, पप्पू यादव प्रधान रसूलपुर, अवधू यादव हटवा खालसा, त्रिभुवन राम पकडिय़ा रानीपुर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार यादव सेवानिवृत्त कोआपरेटिव सचिव की अध्यक्षता में उनके निज आवास पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *