वृंदावन योजना लखनऊ में चलाए जा रहे बहुजन जागरूकता/ एकता अभियान की 44 वीं बैठक में छात्रों के लिए हॉल बनवाने का लिया गया निर्णय

लखनऊ। वृंदावन योजना लखनऊ में चलाए जा रहे बहुजन जागरूकता/ एकता अभियान की बैठक में संत रविदास ज्ञान बिहार कल्ली पश्चिम लखनऊ निशुल्क कोचिंग में बच्चों की संख्या बढ़ने के कारण ग्रुप की सहमति से आर एस दिवाकर के अतिरिक्त सुश्री निहारिका दिवाकर पढ़ा रही हैं। परिणाम स्वरूप हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में चार बच्चे अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण हुए हैं।
पूर्व एसडीएम रामकुमार गौतम ने बताया कि बैठक में निहारिका दिवाकर को प्रतिमाह रुपए 8000 मानदेय दिए जाने का निर्णय लिया गया। कोचिंग में बच्चों की संख्या बढ़ चुकी है जिसके कारण एक हाल बनाने का पूर्व में ही निर्णय लिया जा चुका है। हाल के डिजाइन का मैप बनकर तैयार हो गया है। समिति के अध्यक्ष एवं सचिव से अपेक्षा की गई कि वह अभिलंब लेबर कॉन्ट्रैक्ट पर ठेकेदार का चयन करके निर्माण कार्य प्रारंभ करा दें।
उन्होंने बताया कि ग्रुप के समस्त सदस्यों से यह भी अपेक्षा की गई है कि वे हाल निर्माण हेतु स्वयं तो आर्थिक सहयोग प्रदान करें ही साथ ही अपने जानने-पहचानने वालों से भी आर्थिक सहयोग करायें। बैठक में प्रथम चक्र की जनगणना में प्रयोग की जा रही प्रश्नावली में एससी एसटी के साथ ओबीसी का कॉलम न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए यह निर्णय लिया गया कि ग्रुप के समस्त सदस्य एससी एसटी के साथ ओबीसी का कॉलम बढ़ाए जाने हेतु मांग से संबंधित पत्र रजिस्टर्ड डाक से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को प्रेषित करें तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी ज्ञापन भिजवाएं।