असपा ने की पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा

Share

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का लिया गया निर्णय

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में आयोजित होने वाले पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज प्रदेश कार्यालय इंदिरा नगर, लखनऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने की। इस बैठक में प्रदेश स्तर के सभी पिछड़े समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, पिछड़े वर्ग के अधिकारों को लेकर व्यापक जनजागरण करने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में पिछड़े समाज पर हुए शोषण और हकमारी के खिलाफ सम्मानित वक्ताओं ने आपनी बात रखीं। साथ ही संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में यशवंत मौर्य, सुनील पटेल, मनोज यादव प्रधान, ईश्वर चंद्र विश्वकर्मा, संजीव पाल, रवीन्द्र पाल फौजी, राजेन्द्र सिंह गुर्जर, अमन सिंह लोधी, खटीक लखन सिंह चक, निषाद विजय सिंह सहनी, कश्यप, कुंज बिहारी यादव, आलोक यादव, गंगा राम पाल, रोहित यादव, अंकित कटारिया के साथ साथ अन्य जिम्मेदार साथियों ने अपने सुझाव दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *