बहनजी खुद नहीं चाहतीं कांशीराम जी को मिले भारत रत्न : उदितराज

Share

मायावती में बौखलाहट बसपा का जनाधार का खिसकने है

लखनऊ। दलित, ओबीसी, माइनारिटीज, आदिवासी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदितराज ने कहा कि हम राहुल गांधी जी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने कांशीराम जी को भारत रत्न देने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा है। मायावती जी ने 1996 में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी और उसके बाद दो बार फिर।

उन्होंने कहा कि तो फिर उन्होंने यह शर्त क्यों नहीं रखी थी कि पहले कांशीराम जी को भारत रत्न दिया जाए? अब जब जनाधार खिसक रहा है तो फिर याद आया कि भारत रत्न दिया जाए। उन्होंने कहा कि 2024 में बीजेपी सरकार ने थोक के भाव भारत रत्न दिया, जैसे श्री कर्पूरी ठाकुर, चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, एम. एस. स्वामीनाथन और एल. के. आडवाणी को। मायावती जी इसे चुनावी मुद्दा बनाकर रखती हैं और चाहती नहीं कि कांशीराम जी को मिले। एक बार भारत रत्न मिल जाएगा तो मुद्दा खत्म हो जाएगा। भले राहुल गांधी पीएम नहीं हैं, लेकिन सरकार झुकती उन्हीं से है। और जब उन्होंने लिखा है, तो देर-सबेर कांशीराम जी को मिलकर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *