चिंतामणि सपा के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए

Share

संगठन को मजबूत करने और पीडीए समाज को एकजुट करने के लिए चलाएंगे अभियान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चिंतामणि को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। यूपी में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर काम कर चुके चिंतामणि सेवानिवृत होने के बाद बसपा में शामिल हुए।

वे बसपा में सामाजिक भाईचारा कमेटी के प्रदेश प्रभारी रहने के साथ ही विभिन्न मंडलों के कोआर्डिनेटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। वैचारिक मतभेद के कारण उन्होंने बसपा से नाता तोड़ लिया और वे लम्बे समय से पीडीए समाज को एकजुट करने के लिए सामाजिक कार्य कर रहे थे।

उनका कहना है कि सपा का पीडीए समाज और कांशीराम जी के बहुजन समाज दोनों एक ही है। यूपी में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज में एकता स्थापित करने के लिए वे लगातार गोष्ठी एवं सम्मलेन भी कर रहे हैं।

उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी में जिम्मेदारी मिलने से वे इस कार्य को और भी अधिक मजबूती के साथ करेंगे व पीडीए समाज को एकजुट करके 2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन की सरकार बनायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *