यूपी में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन सभी 403 सीटों पर लडेगा चुनाव

Share

दोनों दलों ने बनाया राज्य में बनाया तीसरा मोर्चा, मुस्लिम और दलित बहुल सीटों पर फोकस, चंद्रशेखर होंगे सीएम फेस  

लखनऊ । असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM प्रमुख) और चंद्रशेखर आजाद (आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद) ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए गठबंधन करने का ऐलान किया है। दोनों नेताओं ने लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस नए सियासी गठबंधन की आधिकारिक घोषणा की। दोनों नेताओं ने इस नये और राज्य के तीसरे मोर्चे का नाम सामाजिक न्याय मोर्चा रखा है। यह नया मोर्चा उत्तर प्रदेश में करीब 403 सीटों पर चुनाव लडेगा।

इस गठबंधन का मुख्य उद्देश्य दलित और मुस्लिम वोटों को एक मंच पर लाना तथा युवाओं, किसानों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की आवाज़ उठाना है। माना जा रहा है कि यह गठबंधन समाजवादी पार्टी (सपा) के ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण के सामने एक नई चुनौती पेश कर सकता है। जबकि विपक्षी दलों का आरोप है कि इससे भाजपा को चुनावी फायदा मिल सकता है।   AIMIM प्रमुख ओवैसी ने कहा कि हमारा मोर्चा 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा और चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। हमारी कोशिश होगी कि इस मोर्चे को मजबूत करें। अभी तक हमारे वोटरों को सिर्फ़ वोटर के रूप में इस्तेमाल किया गया है। भाजपा को रोकने के लिए हमारा मोर्चा एक मज़बूत विकल्प होगा।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि ये तीसरा मोर्चा नही बल्कि पहला मजबूत मोर्चा होगा।  हमने बड़े अलायंस में शामिल होने की कोशिश की मगर हमे कमज़ोर समझा गया।  अब अपमान बर्दाश्त नही होगा। भाजपा को हराने के लिए मैं सपा और कांग्रेस से भी अपील करूंगा कि वो इस मोर्चे में शामिल हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *