पितृ पक्ष 27 सितम्बर से व पितृ अमावस्या 10 अक्टूबर तक रहेगा : ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज

Share

इस बार पितृ पक्ष 14 दिनों का होगा, पंचम व खष्ठी का श्राद्ध 01 अक्टूबर को ही होगा

लखनऊ। ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज ने बताया कि आश्विन माह कृष्ण प्रतिपदा तिथि 26 सितम्बर को रात्रि 10:04 पर लग रही है जो 27 सितम्बर को रात्रि 09:22 तक रहेगी।आश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा उदया तिथि में जिस दिन मिलती है,उसी दिन से पितृ पक्ष का आरम्भ होता है।इसलिए पितृ पक्ष का प्रारंभ 27 सितंबर से माना जाएगा।

सुजीत जी महाराज ने बताया कि पूर्णिमा 26 को है। इस बार पितृ पक्ष 14 दिनों का होगा।पंचम व खष्ठी का श्राद्ध 01 अक्टूबर को ही होगा।01 अक्टूबर को मध्यान्ह में पंचमी व अपरान्ह में खष्ठी का भी श्राद्ध किया जाएगा।

सर्व पितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को है।जिन पितरों या मृतक की तिथि ज्ञात न हो उनका श्राद्ध 10 अक्टूबर में करें।मातृ नवमी 04 अक्टूबर को है,इस दिन तिथि ज्ञात न होने पर सौभाग्यवती स्त्रियों के श्राद्घ  का विधान है।सन्यासी,वैष्णव यति का तिथि अज्ञात होने पर द्वादशी यानी 07 अक्टूबर में करें।10 अक्टूबर को किसी भी मृतक पितरों या परिजनों का श्राद्ध कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *