अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्कर्ष को दीं शुभकामनाएं

लखनऊ। हाईकोर्ट लखनऊ बेंच लखनऊ में 6 वर्ष से प्रैक्टिस कर रहे मेरे बेटे एडवोकेट उत्कर्ष गौतम के चेंबर का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट वित्त मंत्री एवं पूर्व सभापति विधान परिषद कमला कांत गौतम के द्वारा फीता काटकर तथा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करके शंकरपुरी कॉलोनी, कमता ( निकट हाई कोर्ट) लखनऊ में किया गया।
उद्घाटन समारोह में पूर्व प्रमुख सचिव गृह कुंवर फतेह बहादुर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चिंतामणि, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा अधिवक्ता सभा कृष्ण कन्हैया पाल, रिटायर्ड पीसीएस राम कुमार गौतम, पूर्व अपर निर्वाचन आयुक्त उत्तराखंड तुलसीराम ,पूर्व आईएएस नरेंद्र सिंह, उत्कर्ष गौतम के गुरु वरिष्ठ अधिवक्ता अमित चौधरी, सत्यवीर सिंह यादव रिटायर्ड एडीजे, अधिवक्ता देश मित्र आनंद, रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर एवं समाजसेवी राम लगन सिंह यादव, रिटायर्ड पीसीएस प्रेम प्रकाश पाल, विद्या शंकर सिंह, नंदलाल सिंह, अमृतलाल साहू, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, प्रहलाद सिंह, जल राजन चौधरी, जीत लाल सैनी, राज कुमार, भरत लाल सरोज, पूर्व प्रोफेसर बीएचयू डॉक्टर लालती देवी, मंजू लता कमल ने उत्कर्ष को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर हरीश जयंत, अमरनाथ , ओम प्रकाश, पूर्व चीफ इंजीनियर नंदलाल, इंजीनियर प्रदीप कुमार, इंजीनियर कन्हैयालाल, इंजीनियर सुनील कुमार, बुद्धम नमामि धम्म ध्वज यात्रा भारत समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्रा, राम सजीवन, आर एस दिवाकर, एमपी गौतम पूर्व डीएफओ, डिप्टी रेंजर जितेंद्र कुमार, उद्यमी अरविंद कुमार, गिरजा शंकर नागवंशी, रामपाल, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार शिक्षाविद, रिटायर्ड डीडीसी सुरेश जायसवाल, ओपी श्रीवास्तव, अंबेडकर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष रामदास बौद्ध, चकबंदी अधिकारी अखिलेश कुमार, प्रेमलता गौतम, स्नेहलता गौतम एडवोकेट साक्षी सिंह, एडवोकेट गौरव चौधरी आदि सहित भारी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर उत्कर्ष गौतम को अच्छे अधिवक्ता बनकर अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने एवं लोगों को संविधान सम्मत न्याय दिलाने हेतु कार्य करने की सलाह दी।