चिंतामणि को सपा का राष्ट्रीय सचिव और कृष्ण कन्हैया पाल (एडवोकेट) को भी सपा अधिवक्ता सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर सामाजिक संस्था बहुजन भारत ने अखिलेश जी के प्रति जताया आभार

लखनऊ। सामाजिक संस्था बहुजन भारत ने संस्था के महासचिव चिंतामणि को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर संस्था ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी के प्रति आभार जताया है।
बहुजन भारत के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस कुंवर फ़तेह बहादुर ने चिंतामणि जी से उम्मीद जताई है कि वे सपा में शामिल होने के बाद संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ लोकतान्त्रिक तरीके से अपना अभियान चलाते रहेंगे और संस्था की नीतियों पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक समाज यानि पीडीए समाज को जागरूक करने के लिए काम करते रहेंगे।
मालूम हो कि सपा प्रमुख ने संस्था के उपाध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल (एडवोकेट) को भी सपा अधिवक्ता सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है।