देश को एक सूत्र में बाधने का राष्ट्रीय पर्व है स्वतंत्रता दिवस

Share

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम त्रिपाठी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम त्रिपाठी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज देश को आजाद हुए 80 वर्ष हो गए, इस दौरान हमने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित भारत बनते देखा और पिछली सरकारों में जो चीजें केवल पैसे वालों के लिए ही उपलब्ध थी, अब आमजन के लिए आसानी से उपलब्ध है।

प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश को एक सूत्र में बाधने का राष्ट्रीय पर्व है। देश व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने देश में भाईचारा स्थापित करके यहाँ धर्म और जाति के नाम पर होने वाली हिंसा पर विराम लगा दिया है।

अब यूपी की पहचान हिंसा, दंगे या जातीय नफ़रत नहीं है बल्कि योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हमारे राज्य की पहचान बदल गयी है, यूपी में महिलाओं पर अपराध की जीरो टोलरेंस की नीति की वजह से महिलाओं के साथ उत्पीडन की घटनाओं पर विराम लगा है और माफिया यूपी छोड़कर दूसरे राज्यों में संरक्षण लेने के लिए मजबूर हुए हैं।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की प्रगति में शिक्षा की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। बच्चों को बेहतर शिक्षा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके भविष्य को मजबूत किया जा सकता है। भाजपा सरकार बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *