आरएसएस और बीजेपी का अंतिम लक्ष्य फिर से वर्ण व्यवस्था लागू करना है : उदितराज

Share

खड़गे जी के सभास्थल के शुद्धिकरण से पहले अखिलेश यादव जी,  के निवास को गंगाजल से योगी जी ने शुद्ध कराया था

लखनऊ। अखिल भारतीय दलित, ओबीसी एवं माइनारटीज परिसंघ के राष्ट्रीय  अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. उदितराज ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी का अंतिम लक्ष्य समाज पर कब्जा करना है ताकि वर्ण व्यवस्था फिर से लागू किया जा सके । कितना भी छुपाने की कोशिश करें लेकिन ये पकड़ में आ जाते हैं।

उन्होंने कहा कि 8 अगस्त 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया था। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसी स्थान पर हवन और गंगाजल छिड़ककर कथित तौर पर “शुद्धिकरण” किया। फिर से एक बार RSS और BJP का चेहरा उजागर हो गया। उप्र के पूर्व सीएम, अखिलेश यादव जी,  के निवास को गंगाजल से योगी जी ने शुद्ध कराया था ।

उदितराज ने कहा कि पीएम मोदी ने वर्ष 2007 में गुजराती में लिखी गई अपनी पुस्तक ‘कर्मयोग’ में वाल्मीकि समुदाय द्वारा पीढ़ी दर पीढ़ी किए जाने वाले सफाई और मैला साफ करने के कार्य को एक ‘आध्यात्मिक अनुभव’ (experience in spirituality) बताया था।

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ (CEO) के चुनाव के लिए  जनेऊधारी होना चाहिए और दलित- ओबीसी इस शर्त को पूरा करते नहीं। यह पद प्रशासक का है फिर भी एक विशेष जाति के लिए क्यों? पूर्व राष्ट्रपति कोविंद जी को पुरी के मंदिर में अंदर नहीं घुसने दिया और मुर्मू जी के साथ भी ऐसा हुआ फिर ये जाते क्यों हैं ? डॉ अंबेडकर ने कहा था हिंदू धर्म को त्यागो लेकिन फिर भी उन्हीं की गुलामी करें तो क्या कहा जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *