वे टू सक्सेस फाउंडेशन ने बस्तौली के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को दी कॉपी-किताब और अन्य शिक्षा सामग्री

Share

शिक्षण सामग्री पाते ही खिल उठे बच्चों के चेहरे, शिक्षकों ने संस्था के कार्य की सराहना की 

लखनऊ। प्राथमिक विद्यालय, बस्तौली में शुक्रवार, 14 अगस्त को Way to Success Foundation की ओर से शिक्षा सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आवश्यक शैक्षिक सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। शिक्षा सामग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अन्य उपस्थित लोगों ने Way to Success Foundation की इस पहल की सराहना की। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मो. शफीक सलमानी ने कहा कि संस्था की ओर से बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए आगे भी ऐसे प्रयास किए जाते रहेंगे।

शफीक सलमानी ने कहा कि उनकी संस्था राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में बच्चों में शिक्षण सामग्री वितरित करके बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर रही है, उनकी संस्था द्वारा किये जा रहे इस तरह के सामाजिक कार्यों के लिए लोग आगे बढ़कर मदद भी कर रहे हैं।

बस्तौली में आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों की शिक्षा के प्रति सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में सामने आया। स्कूल की प्रिंसिपल सीमा रावत एवं टीचरों ने संस्था का आभर व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से अशोक कुमार उपाध्याय (पार्षद, मैथिलीशरण गुप्त वार्ड), सतीश लखमानी, जीतेन्दर (जीतू), आमीर (उपाध्यक्ष, अवध क्षेत्र, अल्पसंख्यक मोर्चा, भाजपा), मेराज आलम (सचिव, वे टू सक्सेस फाउंडेशन), मो. साहिल सल्मनी  (कोषाध्यक्ष, वे टू सक्सेस फाउंडेशन), संस्था के अध्यक्ष मो. शफीक़ सलमनी ने कहा उप्र के 75 जिलों मैं बच्चों का भविष्य उज्जवल बनने के लिये हमारी संस्था निरंतर कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *