अरुण अवस्थी का पुन: सेवा में कार्यभार ग्रहण करना फार्मासिस्ट समाज के लिए सुखद : राजीव कुमार

Share

​प्रदेश के समस्त फार्मासिस्ट साथियों के लिए आज का दिन अत्यंत हर्ष, गौरव एवं सम्मान का अवसर

​लखनऊ। डीपीआरए के प्रांतीय प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष, डीपीआरए लखनऊ राजीव कुमार ने कहा कि मेरे मेडिकल कॉलेज, कानपुर के अनुज (जूनियर) और डी.पी.ए. के कर्मठ एवं जिला अध्यक्ष अरुण अवस्थी का पुन: सेवा में कार्यभार ग्रहण करना हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल, लखनऊ में अपनी निष्ठापूर्ण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के पश्चात 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए अरुण अवस्थी का पुन: सेवा में आना, न केवल उनकी कार्यकुशलता को सिद्ध करता है, बल्कि यह हम समस्त फार्मासिस्ट समाज के लिए एक ऐतिहासिक और सुखद क्षण है।

​राजीव कुमार ने कहा कि एक सहपाठी, एक अनुज और एक समर्पित फार्मासिस्ट के रूप में आपकी यह सफलता हम सभी को निरंतर प्रेरणा देती है। आपकी कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति आपका समर्पण सदैव हम सबका मार्गदर्शक रहा है।

​इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आपको और समस्त फार्मासिस्ट परिवार को हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। ​ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, ऊर्जा और दीर्घायु प्रदान करें, ताकि आप इसी प्रकार समाज और विभाग की सेवा करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *