श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का महीना, पूरे माह शिव भक्ति में लीं रहने से मिलते हैं शुभ फल
लखनऊ। ज्योतिषाचार्य सुजीत श्रीवास्तव ने श्रावण मास के महत्त्व को बताते हुए कहा कि ये महीना भगवान शिव की आराधना का महीना है। भगवान शिव की आराधना और पूजा से इंसान के प्रारब्ध भी बदल जाते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव ही आपके प्रारब्ध बदलने और आपको सुविधा संपन्न बनायेंगे। 30 जुलाई यानी गुरुवार से शुरू हुआ श्रावण मास 28 अगस्त को श्रावण मास की पूर्णिमा पर ख़त्म होगा।
आचार्य सुजीत का कहना है कि पूरे श्रावण मास भगवान शिव की पूजा अर्चना करने और शिव लिंग पर जल व दूध चढाने से भगवान शिव प्रसन्न होने हैं।
पूरे माह रुद्राभिषेक करने का भी महत्व है। रुद्राभिषेक दूध, दही और शहद से किया जाता है। अलग-अलग तरीके से रुद्राभिषेक करने के अलग-अलग फायदे हैं।