नीट पेपर लीक के विरोध में भीम आर्मी का लखनऊ में प्रदर्शन

Share

प्रदर्शनकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा के नीचे एकत्र होकर सरकार के खिलाफ जताया अपना विरोध

लखनऊ। दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना दे रहे छात्रों के समर्थन में गुरुवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में हजरत गंज चौराहे के पास अंबेडकर प्रतिमा के नीचे एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। भीम आर्मी से जुड़े छात्रों व कार्यकर्ताऑ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिल्ली में धरना दे रहे छात्रों की मांगों का समर्थन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली में छात्रों के समर्थन में चल रहे आंदोलन के साथ वे पूरी मजबूती से खड़े हैं।

उन्होंने भीम आर्मी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद द्वारा दिल्ली में किए जा रहे प्रदर्शन का भी समर्थन जताया और शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन को देखते हुए बाबा साहेब आंबेडकर प्रतिमा के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीम आर्मी से जुड़े कई छात्रों और पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर बसों के जरिए ईको गार्डन भेज दिया, जहां उन्हें धरना स्थल पर रखा गया। देर शाम सभी को छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *