बिजली के तारों में स्पार्किंग बसंतकुंज क्षेत्र में दे रही किसी बड़े हादसे को आमंत्रण 

Share

भाजपा नेता अंजनी श्रीवास्तव ने बिजली विभाग के अधिकारियो को तत्काल समस्या का समाधान करने का दिया निर्देश

लखनऊ। सामाजिक संस्था वे टू सक्सेस फाउंडेशन ने बसंतकुंज कालोनी में बिजली के तारों में लगातार हो रही स्पार्किंग के मुद्दे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव का ध्यान आकर्षित कराया।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मो. शफीक सलमानी के आग्रह पर अंजनी कुमार श्रीवास्तव बसंतकुंज क्षेत्रवासियों की समस्या सुनने गए थे। वहां स्थानीय लोगों ने श्रीवास्तव को बिजली के तारों में  स्पार्किंग की समस्या से अवगत कराया।

इस मौके पर मो. शफीक सलमानी ने अंजनी श्रीवास्तव को बताया कि सड़क पर लगे बिजली के खभों से जा रहे बिजली के तारों में कभी भी किसी भी समय स्पार्किंग होने लगती है, ऐसे में किसी भी समय क्षेत्र में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

शफीक सलमानी ने हाल ही में अलीगंज और विकास नगर में बिजली के तारों में शॉट सर्किट होने के कारण हुए दुखद हादसों का जिक्र करते हुए बताया कि अगर बिजली विभाग ने समय रहते इस समस्या का निराकरण नहीं किया तो यहाँ भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

क्षेत्रीय लोगों और शफीक सलमानी से बिजली की समस्या की जानकारी लेने के बाद अंजनी श्रीवास्तव ने  बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता से फोन पर बात की और उन्हें तत्काल इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर जल्दी ही इस समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो वे एमडी पॉवर कारपोरेशन से बात करेंगे। इस मौके पर राम मोहन तिवारी, मोहम्मद बशीर, नेहाल कश्यप, पुजारी व समिति अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *