सामाजिक,  आर्थिक और राजनीतिक विकास के लिए जनभागीदारी : यशवंत मौर्य

Share

आजाद समाज पार्टी कार्यालय में मंडल स्तर और भाईचारा कमेटी के साथियों को पिछड़े समाज को जोड़ने के लिए दिया गया कैडर

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री यशवंत मौर्य ने प्रदेश स्तर मंडल स्तर और भाईचारा कमेटी के साथियों को पिछड़े समाज को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण कैडर दिया। सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इस जनभागीदारी को बढ़ाने में कैडर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। कैडर समाज के लोगों को संगठित करने, जागरूकता फैलाने तथा विकास कार्यक्रमों से जोड़ने का कार्य करते हैं, जबकि सोशल मीडिया सूचना के त्वरित प्रसार का प्रभावी माध्यम है।

कैडर समाज के विभिन्न वर्गों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक न्याय और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाते हैं। वे लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाते हैं तथा सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए संगठित करते हैं। इस प्रकार कैडर सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन के वाहक बनते हैं।

कैडर की कार्यक्षमता को और अधिक बढ़ा दिया है। कैडर माध्यम से सूचनाएँ कम समय में अधिक लोगों तक पहुँच जाती हैं। सामाजिक मुद्दों पर जनमत तैयार करने, लोगों को जागरूक करने और विभिन्न अभियानों को सफल बनाने में सोशल मीडिया महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह युवाओं को सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत बनाता है। राजनीतिक क्षेत्र में भी कैडर की भूमिका महत्वपूर्ण है। कैडर राजनीतिक विचारों और नीतियों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास है इससे लोकतंत्र में लोगों की सहभागिता बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *