सेवानिवृतत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसो. ने 8वें वेतन आयोग के टीओआर में पेंशन विषय को शामिल कराने का संकल्प लिया
लखनऊ। सोमवार को पूरे प्रदेश में पेंशनरों/कर्मचारियों ने स्व. बीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। लखनऊ में यह श्रृद्धांजलि सभा स्व. बीएन प्रतिमा कर्मचारी प्रेरणा स्थल सरोजनी नायडू पार्क, लखनऊ में सम्पन्न हुई, जिसमें कृतज्ञ पेंशनरों/कर्मचारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
सभा को सम्बोधित करते हुये सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसो. के अध्यक्ष अमरनाथ यादव, महामंत्री ओपी त्रिपाठी ने बताया कि पूरे प्रदेश में आज की तिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रदेश के पेंशनरों ने यह संकल्प लिया है कि जब तक 8वें वेतन आयोग के टीओआर में पेंशन विषय को सम्मिलित नहीं किया जाता, तब तक हम बैठने वाले नहीं है।
संगठन 10 सूत्रीय मांगों पर बल प्रदान करने के लिये प्रधानमंत्री को हस्ताक्षर याचिका भेजने का अभियान चलायेगी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल कुशवाहा ने कहा प्रदेश के प्रत्येक जिले से याचिकायें प्राप्त हो रही हैं उन्हें लिपिबद्ध कर प्रधानमंत्री को भेजा जायेगा और यह क्रम मांगों की पूर्ति होने तक चलता रहेगा। श्री कुशवाहा ने बताया कि सरकार पेंशनरों को बोझ समझ रही है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल कुशवाहा ने कहा प्रदेश के प्रत्येक जिले से याचिकायें प्राप्त हो रही हैं उन्हें लिपिबद्ध कर प्रधानमंत्री को भेजा जायेगा और यह क्रम मांगों की पूर्ति होने तक चलता रहेगा। श्री कुशवाहा ने बताया कि सरकार पेंशनरों को बोझ समझ रही है।सभा को सम्बोधित करते हुये आल इण्डिया स्टेट गर्वनमेन्ट फेडरेशन के उपाध्यक्ष एसपी सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव एसके मिश्रा ने 2 प्रतिशत डीए/डीआर का शासनादेश जारी करने की अपील मुख्यमंत्री से की। सभा की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष अंगद सिंह एवं संचालन जनपद मंत्री आरसी उपाध्याय ने किया। सभा को ओपी राय, नेबूलाल, आरपी अवस्थी, एनपी सिंह, राम भजन मौर्या, अम्बरीश अग्निहोत्री, अशोक कुमार मौर्या, राम स्वरूप कश्यप, आरडी राम कनौजिया, उमाशंकर उपाध्याय, दिनेश चन्द्र बाजपेयी, आरएस वर्मा, गुदड़ी सिंह कुशवाहा, श्याम सिंह राठौर, एसके पाण्डेय, भगवान सिंह कुशवाहा, ई. एसपी श्रीवास्तव, शम्भूलाल गुप्ता, विष्णुपाल, अच्छेलाल वर्मा, रमेश कुमार जायसवाल, गंगाराम गौतम, रामचन्द्र मिश्रा, आरएस श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया।
