लखनऊ बार के अध्यक्ष व कार्यकारिणी से उम्मीद, वह अधिवक्ता हित में कार्य करेगी

लखनऊ। अफहाम-ए-जमा सोसाइटी के सदस्य और लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जी.एन. शुक्ला (चच्चू) और श्रीमती मिथलेश अवस्थी, कोषाध्यक्ष लखनऊ बार एसोसिएशन को अफहाम-ए-जमा सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वाली टीम में मुख्य रूप से सोसाइटी के अध्यक्ष सै. अली मीसम नकवी एडवोकेट, सै. इन्तिजार आब्दी बाबी, पूर्व राज्यमंत्री, सै. फैजी, पूर्व सदस्य शिया वक्फ बोर्ड, सोसाइटी की महिला प्रभारी श्रीमती मिथिलेश सिंह, आदम सुल्तान एडवोकेट, मुमशाद खान एडवोकेट, रियाज बेग एडवोकेट, धर्मेन्द्र राजपूत एडवोकेट, योगेश मौर्या एडवोकेट, कुलदीप पांडेय एडवोकेट, रजनीश धानुक, राजीव बक्शी एडवोकेट, सिब्तैन हैदर एडवोकेट, आसिफ अली एडवोकेट, यासिर जैदी एडवोकेट, बालकेश्वर श्रीवास्तव एडवोकेट, पूर्व महामंत्री अवध बार, डॉ. अजय प्रताप सिंह प्रत्याशी उपाध्यक्ष मध्य अवध बार, खुर्शीद हसन एडवोकेट, महजबीन परवीन एडवोकेट, अतुल एडवोकेट, विनायक सिंह एडवोकेट, मालिके अश्तर एडवोकेट हाईकोर्ट मौजूद थे। सोसाइटी लखनऊ बार के अध्यक्ष और पूरी कार्यकारिणी से उम्मीद करती है कि वह अधिवक्ता हित में कार्य करेगी और खासकर अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट के लिए सरकार से बात करके लागू करवाने का कार्य करेगी। ताकि अधिवक्ताओं को सुरक्षा मिल सके। सोसाइटी के अध्यक्ष सै० अली मीसम नकवी एडवोकेट ने बताया कि सोसाइटी हमेशा ऐसे अधिवक्ताओं को चुनाव में समर्थनकरने का कार्य करती है जो अधिवक्ता हित में कार्य करते हैं चाहे वह लखनऊ बार का चुनाव हो अवध बार हो या सेंट्रल बार हो।