पीडीए समाज को एक सूत्र में बांधना ही सपा का मकसद : सलाहउद्दीन सिद्दीकी

Share

दलितों-पिछड़ों में भाईचारा स्थापित करने के लिए बूथ स्तर पर अभियान चलाएगी सपा

लखनऊ। सपा के वरिष्ठ नेता एवं यूपी के पूर्व राज्य मंत्री सलाहउद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि समाजवादी पार्टी यूपी की सभी विधानसभा सीटों पर पीडीए समाज के तहत आपसी भाईचारा मजबूत करने के लिए अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी जिलों में हुई पार्टी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पीडीए समाज के बीच आपसी भाईचारा स्थापित करके ही भाजपा जैसी सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

शनिवार को लखनऊ में सपा कार्यालय पर हुई बैठक में विधानसभा स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए हर बूथ पर पार्टी के प्रति समर्पित दस युवाओं की तैनाती की जाए।

ताकि विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ताधारी दल की बेइमानी के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती से विरोध किया जा सके। विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में हमें पीडीए समाज को जोड़ने के साथ ही उनमें भाईचारा व सामाजिक एकता स्थापित करने के लिए हर मोहल्ले और बस्तियों में बैठक करनी होगी और उन्हें सपा की नीतियों के साथ ही भाजपा की समाज विरोधी दलित विरोधी नीतियों के बारे में भी बताना होगा।

 हमें अभी से चुनावी तैयारियों में जुटना होगा

सलाहउद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि यूपी में विधानसभा चुनाव में अब बमुश्किल छह से आठ महीने ही बचे हैं। ऐसे में हमें अभी से चुनावी तैयारियों में जुटना होगा। तभी हम समाज में हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर सांप्रदायिकता का जहर घोल रही भाजपा का मुकाबला कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी ने पीडीए समाज को मजबूत बनाने और इनमें भाईचारा स्थापित करने के लिए जो बातें बतायीं हैं, उसी आधार पर हमें सभी वर्गों को एकजुट करना होगा।

सपा का मकसद दबे-कुचले शोषित-वंचित समाज को उनके अधिकार दिलाना है। इन वर्गों के साथ भाजपा सरकार में हो रहे अन्याय और उत्पीडऩ के खिलाफ केवल और केवल सपा ही सडक़ से लेकर संसद तक संघर्ष कर रही है।

भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए पीडीए समाज को एकजुट होना पड़ेग
सपा नेता ने कहा कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए पीडीए समाज को एकजुट होना पड़ेगा। इन्हें एकजुट करने के लिए सपा बूथ स्तर पर अभियान चला रही है।

बूथ और सेक्टर स्तर पर इन वर्गों के साथ ही समाजवादी विचारधारा के सवर्ण समाज के लोगों को भी पार्टी साथ लेकर भाजपा की सांप्रदायिकता का हमारी पार्टी मुकाबला कर रही है।

इस बार विधानसभा चुनाव में हम मिलकर सांप्रदायिक सोच वाली भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।फिलहाल अब विधानसभा चुनाव करीब है, पार्टी का लक्ष्य इस साल के अंत तक बूथ स्तर तक पीडीए समाज में भाईचारा स्थापित करना है। इसके लिए बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित करनी शुरू हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *