संत रविदास ज्ञान विहार में डॉ. आंबेडकर जयंती माह पर हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

कार्यक्रम में कोचिंग के हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं तथा सामान्य ज्ञान व ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया
लखनऊ। संत रविदास ज्ञान विहार, कल्ली पश्चिम, रायबरेली रोड लखनऊ के प्रांगण में बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती माह के अवसर पर 30 अप्रैल को पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कोचिंग के हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं तथा सामान्य ज्ञान व ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कोचिंग शिक्षक आरएस दिवाकर और निहारिका दिवाकर ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
कोचिंग शिक्षक आरएस दिवाकर और निहारिका दिवाकर ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर चन्दन कुमार, ओम प्रकाश, अमर नाथ, विजय बहादुर, धर्मेन्द्र कुमार, शेर बहादुर, बुद्धसेन गौतम समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन एसजीपीजीआईएमएस की एससी-एसटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हरीश जयंत और महामंत्री मंजू सिंह ने किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में खुशी, शिवम् व शिवम् गुप्ता और ड्राइंग प्रतियोगिता में आर्यन, पीहू, आर्या कुमारी, सत्यम कश्यप, शिवम कश्यप व शिवम गुप्ता हुए पुरस्कृत
पूर्व जिला जज सत्यवीर सिंह यादव, पूर्व डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य राम लगन सिंह यादव और पूर्व एसडीएम राम कुमार गौतम के हाथों सम्मानित होने वाले मेधावी छात्रों में रश्मि गौतम 70 प्रतिशत, ज्योति कश्यप 70 प्रतिशत, वंशिका गौतम 69 प्रतिशत और प्रियांशी गौतम 67 प्रतिशत शामिल रहीं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में खुशी, शिवम् एवं शिवम् गुप्ता और ड्राइंग प्रतियोगिता में आर्यन, पीहू, आर्या कुमारी, सत्यम कश्यप, शिवम कश्यप व शिवम गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चे कक्षा 1 से 10 तक के थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत रविदास ज्ञान विहार के अध्यक्ष उदय राज ने की, जबकि संचालन सचिव बीर बहादुर बौद्ध ने किया।