डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की उपस्थिति ने अधिवेशन का गौरव बढ़ाया
लखनऊ। यूपी डीपीआरए के प्रांतीय प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष लखनऊ राजीव कुमार कनौजिया ने द्विवार्षिक अधिवेशन-2026 की ऐतिहासिक सफलता पर यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ब्रजेश पाठक की बीती 11 अप्रैल को हमारे अधिवेशन में गरिमामयी उपस्थिति ने जो गौरव और इतिहास रचा है, उसे प्रदेश का एक-एक फार्मासिस्ट अपनी स्मृतियों में हमेशा जीवंत रखेगा। उन्होंने कहा कि आपकी कार्यशैली एक ‘युगपुरुष’ की है।
उत्तर प्रदेश के इतिहास में हमने पहली बार ऐसा ‘जन-नायक’ देखा है, जो सीधे अस्पतालों के वार्डों में मरीजों का हाथ थामे नजर आता है। आपकी संवेदनशीलता ने आज हर फार्मासिस्ट के मन में यह अटूट विश्वास भर दिया है कि उनका अभिभावक और संकटमोचक साक्षात उनके साथ खड़ा है। इसके लिए आपके प्रति विशिष्ट अतिथि वंदन एवं अभिनंदन।
डीपीआरए के सभी पदाधिकारियों के प्रति दिल से आभार
राजीव कनौजिया ने इस विशेष अवसर पर महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) डॉ. पवन कुमार अरुण, महानिदेशक (प्रशिक्षण) डॉ. रंजना खरे, निदेशक (पैरामेडिकल) डॉ. संजू अग्रवाल, संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील वर्मा, आर.के. वर्मा अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश, निर्वाचन अधिकारी नगेंद्र भूषण पांडे अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी वित्त एवं लेखा शिक्षा कर्मचारी संगठन, महामंत्री आर.के. निगम
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, और विशेष रूप से हमारे प्रांतीय अध्यक्ष जे.के. सचान के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सचान साहब के नेतृत्व ने पूरे संगठन को एकता के सूत्र में पिरो कर रखा है।
वहीं, हमारे महामंत्री प्रद्युम्न सिंह हमारे संवर्ग के ‘अजेय योद्धा’ और ‘कर्मठ प्रहरी’ हैं।

‘मरीज़ों की दुआएं हों, तो हर मुश्किल टल जाती है,
दवा जब हाथ से छूटे, तो किस्मत भी बदल जाती है। ‘
‘वही तो असली रहबर है, जो औरों का भला सोचे,
चरागों से ही अक्सर, अंधेरों की हकीकत जल जाती है। ‘
राजीव कनौजिया ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र वर्मा, संगठन मंत्री अंजनी कुमार राय, संयुक्त मंत्री अवधेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार चौधरी एवं संप्रेक्षक सुभाष चन्द्र सहित पूरी नवनिर्वाचित टीम को पुन: बधाई दी।