राजीव कनौजिया लखनऊ डीपीजीए के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

Share

​डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन, जनपद-लखनऊ की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न

​लखनऊ | डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन (DPGA), जनपद-लखनऊ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव प्रांतीय कार्यालय, ओल्ड स्पेशल वार्ड, बलरामपुर चिकित्सालय में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता बी.पी. चौधरी (अध्यक्ष, जनपद शाखा-लखनऊ) द्वारा की गई। ​अधिवेशन के पश्चात चुनाव अधिकारी प्रदेश के महामंत्री  प्रद्युम्न सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। संगठन की मजबूती और एकजुटता को देखते हुए सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। ​

राजीव कनौजिया अध्यक्ष, एम.जे. सिद्दीकी ​वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एस.पी. मिश्रा उपाध्यक्ष, अजय कुमार कश्यप मंत्री, राकेश मोहन कुशवाहा ​संयुक्त मंत्री, राजेश बोध ​संगठन मंत्री, श्रीमती प्रतिभा कोषाध्यक्ष, शैलेन्द्र प्रकाश ​ संप्रेक्षक, बी.पी. चौधरी ​संरक्षक निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए।

संगठन के हितों और फार्मासिस्ट संवर्ग की समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव संघर्षशील रहेंगे : राजीव कनौजिया

नवनिर्वाचित अध्यक्ष  राजीव कनौजिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के हितों और फार्मासिस्ट संवर्ग की समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव संघर्षशील रहेंगे।
​इस विशेष अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जे.के. सचान, प्रदेश के महामंत्री प्रद्युम्न सिंह एवं य मंडलीय सचिव जी.सी. दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। ​साथ ही, अधिवेशन में विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से अजय मिश्रा, आर.एस. कनौजिया, आनंद सिंह, कासिम अली,  सुभाष, आतिफ, मनमोहन मिश्रा एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *