कांग्रेस छोड़ असपा में शामिल हुए कई नेता

Share

चन्द्रशेखर आजाद ने दूसरे दल से आये नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दिल्ली स्थित नॉर्थ एवेन्यू (सरकारी आवास) पर बिजनौर से कांग्रेस पार्टी को छोडक़र आए शेरबाज पठान, हाजी यूसुफ और महाराज सिंह एडवोकेट (पूर्व बार कौंसिल अध्यक्ष अमरोहा) को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने असपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करायी।

इस अवसर पर नगीना लोकसभा क्षेत्र की नूरपुर विधानसभा से प्रतिनिधि ओमपाल बालियान, ईश्वर दयाल और रईस कुरैशी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सभी नवसदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का यह बढ़ता हुआ परिवार सामाजिक न्याय, समानता, और भारतीय संविधान की रक्षा के लिए एक मज़बूत जन आंदोलन का स्वरूप ले रहा है। पार्टी का उद्देश्य एक समतामूलक समाज की स्थापना है जहाँ हर वर्ग को बराबरी और सम्मान मिले। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) परिवार में आपका हार्दिक स्वागत और सादर जय भीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *