राममंदिर बनाने का श्रेय चाहिये तो चंदा चोरी के पाप का श्रेय भी भाजपा को लेना होगा : चंद्रशेखर

Share

भाजपा का मंदिर में चढ़ावा चोरी का ये कृत्य इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा

मेरठ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का श्रेय लेता है और मंदिर के नाम पर वोट लेकर केंद्र समेत देश के 21 राज्यों में अपनी सरकार भी बना ली है, लेकिन राम्म्नादिर में हाल में पकड़ी गयी चंदा और चढ़ावा चोरी से खुद को अलग रखकर पाक साफ दिखाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने  कहा कि भाजपा  नेतृत्व को  “राममंदिर बनाने का श्रेय चाहिये तो चंदा चोरी के पाप का श्रेय भी आपको लेना होगा।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाया। ट्रस्ट का मतलब होता है भरोसा। लेकिन मंदिर में लगातार हो रही चढ़ावा चोरी का खुलासा होने के बाद रामभक्तों का भरोसा टूट गया है। भाजपा कहीं ना कहीं चढ़ावा चोरी के असली अभियुक्तों को अब भी बचाने में जुटी है।

आसपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने ट्रस्ट के नाम पर जनता को ठग लिया। कैमरे लगे होने के बाद भी चंदे और चढ़ावे की चोरी हो गयी। चढ़ावा चोरी का सिर्फ 40 दिन का रिकॉर्ड है। हर आदमी दूसरे पर ठींकरा फोड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बहुजन नायक कांशीराम जी और किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह कहते थे भाजपा अपने कर्मो से जायेगी।” भाजपा का मंदिर में चढ़ावा चोरी का ये कृत्य इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *