कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने का संकल्प दोहराया
लखनऊ। यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के सभी ज़ोन प्रभारी, मुख्य मंडल प्रभारी, मंडल प्रभारी, भाईचारा कमेटी, फ्रंटल संगठन के मंडल प्रभारी एवं सभी जिला अध्यक्षों के साथ आगामी चुनावों की रणनीति एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने की। बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने-अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सभी साथियों ने पूर्ण समर्पण एवं एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में सफलता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
