​”संगठन की शक्ति ही विकास का आधार और साझा नेतृत्व ही सफलता का मार्ग  : राजीव कनौजिया

Share

​​आर.के. वर्मा और आनंद कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में यूपी टी.बी. कन्ट्रोल इम्पलाइज एसोसिएशन का निर्विरोध चुनाव संपन्न

​लखनऊ । राजकीय टी.बी. क्लीनिक, राजेंद्र नगर, लखनऊ के प्रांगण में आज यूपी टी.बी. कन्ट्रोल इम्पलाइज एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी का द्विवार्षिक चुनाव अत्यंत गरिमामय और लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये।

​निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संचालन

इस अवसर पर प्रदेश के कर्मचारी जगत के शीर्ष नेतृत्व और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

चुनाव प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी और निर्विवाद रूप से संपन्न कराने में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी (फार्मेसी) आनंद कुमार सिंह ने मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं।

आनंद सिंह की कार्यकुशलता, निष्पक्षता और सटीक प्रबंधन की सभी उपस्थित सदस्यों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उनके कुशल पर्यवेक्षण के कारण ही पूरी निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष आर.के. वर्मा का सानिध्य प्राप्त हुआ। उनके कुशल मार्गदर्शन और कर्मचारियों के प्रति उनके अटूट समर्पण की सराहना करते हुए जिला अध्यक्ष डीपीआरए लखनऊ एवं प्रांतीय प्रवक्ता राजीव कुमार कनौजिया ने कहा कि वर्मा का नेतृत्व प्रदेश के समस्त कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षा कवच है।

राजीव कुमार कनौजिया ने कहा किउनके विचारों और संघर्षों ने सदैव कर्मचारी हितों को सर्वोपरि रखा है।

निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी : महेंद्र प्रताप ​अध्यक्ष, ललित कुमार ​उपाध्यक्ष, ​ दिवाकर वी. वी. ए. गुप्ता महासचिव, अश्वनी कुमार ​कोषाध्यक्ष और धर्मेंद्र कुमार​ सचिव चुने गये।

इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन टी.बी. कंट्रोल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

राजीव कुमार कनौजिया ने अंत में आर.के. वर्मा के संरक्षण और आनंद कुमार सिंह के कुशल सहयोग के लिए सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *