भाजपा का नये मतदाता बनाने पर जोर

Share

अल्पसंख्यक मोर्चा ने बसंतकुंज क्षेत्र में संभाला मोर्चा

लखनऊ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अवध क्षेत्र के सह सोशल मीडिया प्रभारी मो. शफीक सलमानी ने बसंतकुंज क्षेत्र में लोगों के मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए फार्म 6 भरवाये। इस क्षेत्र में लोगों के नये सिरे से मतदाता पहचान पत्र बनने हैं। मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए पहले क्षेत्रवासियों के आधार कार्ड अपडेट कराये गये, क्योंकि उनके आधार पर अकबरनगर का पता अंकित था।

मो. शफीक सलमानी ने कहा कि अब छह फरवरी तक ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका है, ऐसे में पूरे क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। शफीक सलमानी ने बताया कि उनकी लखनऊ पब्लिक स्कूल पश्चिम विधानसभा पर सुपरवाइजर अरशद अब्बास और बीएलओ सुनीता, अभय, अरमान से मुलाकात की और वहां बैठकर सैकड़ों लोगों का फोम नंबर 6 भरवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *