नदी के किनारे बसे इलाकों में कोहरा कुछ ज्यादा ही था
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक बार फिर ठंड लौटकर आ गयी। सुबह कोहरे और गलन भरी हवाओं ने लोगों को घर में ही रहने के लिए मजबूर कर दिया। जरूरी काम व नौकरी तथा स्कूल के लिए निकले बच्चों व उनके अभिभावकों को ठंड और कोहरे के कहर को बर्दाश्त करना पड़ा। कोहरा इतना ज्यादा था कि एक मीटर आगे की दूरी पर देखा नहीं जा सकता था।
पुराने लखनऊ में टीले वाली मस्जिद और बसंतकुंज व दुबग्गा समेत पूरे शहर में सुबह भयंकर कोहरा छाया रहा। खासतौर से नदी के किनारे बसे इलाकों में कोहरा कुछ ज्यादा ही था। सुबह ग्यारह बजे तक बाइक और कार चालकों को अपने वाहन की लाइट जलाकर कम स्पीड में चलने के लिए मजबूर होना पड़ा।