उनैज के परिजनों को एक हफ्ते में न्याय मिले : अमित गौतम

Share

असपा के डेलिगेशन ने नाबालिग उनैज की हत्या पर उठाये सवाल

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) उत्तर प्रदेश का लखनऊ डेलिगेशन ग्राम बेहसा बाघ, सरोजिनी नगर, लखनऊ में नाबालिग मृतक उनैज खान के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द साझा करने पहुंचा और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। घटनाक्रम पर मृतक के पिता ज़मीर खान ने बताया कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस निष्पक्ष जांच करे, सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करे तथा पूरे घटनाक्रम का क्राइम सीन पुन: नाटकीय रूप से दोहराया जाए।

दोषियों पर सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

इस संबंध में पुलिस प्रशासन से विस्तृत वार्ता की गई और स्पष्ट रूप से कहा गया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। प्रशासन को चेतावनी स्वरूप 7 दिन का समय दिया गया है कि वह सच्चाई सामने लाए और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। यदि निर्धारित समय में न्याय नहीं मिला तो आजाद समाज पार्टी जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।उल्लेखनीय है कि उनैज की एक बर्डडे पार्टी में गोली लगने से मौत हो गई। ये हादसा जिन लोगों के यहां हुआ वह भाजपा के पूर्व एमएलसी के रिश्तेदार हैं, जिसकी वजह से पुलिस मामले को दबाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि असपा इस मामले को किसी भी कीमत पर दबने नहीं देगी जबतक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती तबतक इस मामले में पार्टी परिजनों के संपर्क में रहेगी और जरूरत पड़ने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाएगी।

 

प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने का दिया भरोसा

असपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि हमारी पार्टी इस मामले की तह तक जाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने तक चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने बताया कि मासूम की दर्दनाक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश है। समाज के हर वर्ग के लोग पीडि़त परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित गौतम के नेतृत्व में गये डेलिगेशन में प्रदेश महामंत्री यशवंत मौर्य (ज़ोन प्रभारी), प्रदेश सचिव अनीस गाज़ी ( लखनऊ मंडल प्रभारी), प्रदेश सचिव अनिकेत धानुक(लखनऊ मंडल प्रभारी), मंडल प्रभारी विजय सिंह – लखनऊ मंडल प्रभारी मोहम्मद सुहैल, जिला प्रभारी लखनऊ एडवोकेट अजय आनंद, जिला अध्यक्ष लखनऊ एडवोकेट अजय भारती, जिला महामंत्री लखनऊ अनिल कुमार, लखनऊ महानगर अध्यक्ष विवेक कुमार, यूपी मीडिया प्रभारी अजय अम्बेडकर, मंडल संयोजक लखनऊ एडवोकेट हेमंत आनंद अम्बेडकर, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा दानिश सिद्दीकी, विधानसभा प्रभारी मलिहाबाद कबीर खान, विधानसभा उपाध्यक्ष लकी चौधरी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *