शफीक सलमानी बने यूपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया के सह प्रभारी  

Share

भाजपा के खिलाफ मुस्लिम विरोधी होने के विपक्ष के दुष्प्रचार को सोशल मीडिया के जरिये काउंटर करेंगे सलमानी : अनस साजिद उस्मानी  

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी ने मोहम्मद शफीक सलमानी को अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश सोशल मीडिया  का  सह प्रभारी नियुक्त किया है। शफीक सलमानी अभीतक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अवध मंडल में सोशल मीडिया के सह प्रभारी थे।

अनस ने  शफीक से उम्मीद जताई  है कि वे अल्पसंख्यकों खासतौर पर मुस्लिमों में पार्टी के पक्ष को  मजबूती के साथ रखेंगे और मुस्लिमों  के बीच इस तरह की भ्रांतियां फैलाई गयीं हैं कि भाजपा मुस्लिम विरोधी है और मुसलमानों की दुश्मन है।

जो कि सरासर गलत है और भाजपा के खिलाफ विरोधी पार्टियों का दुष्प्रचार है। जबकि वास्तविकता यह है कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की बात करती है। सलमानी सोशल मीडिया के जरिये मुस्लिमों में व्याप्त इस भ्रम को दूर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *