आरएसएस का देश के सभी संवैधानिक संस्थानों पर कब्ज़ा : कृष्ण कन्हैया पाल

Share

आरएसएस का अफवाह गैंग कह रहा बसपा फिर से 2027 में सत्ता में आएगी ताकि पीडीए समाज भ्रमित हो जाय

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण कन्हैया पाल ने कहा कि आरएसएस जैसे संगठन ने बहुत ही संगठित तरीके से देश के सभी संस्थानों पर लगभग कब्ज़ा कर लिया है, लेकिन भारतीय संविधान में सर्वोच्च संस्था, “हम भारत के लोग हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने इस देश से ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ कर फेक दिया था।

आज फिर उसी प्रकार की परिस्थिति पैदा हो चुकी हैं, जनता पूरी तरह जान रही है की हम लोग इन भाजपा के लोगों को वोट नहीं कर रहे हैं, फिर भी ये लोग सत्ता में आ जा रहे हैं, जो समस्याएं आज ज्वलंत हैं वो निम्नलिखित हैं…

आरएसएस के अफवाह गैंग के द्वारा ये माहौल बनाया जा रहा हैं की, बहुजन समाज पार्टी फिर से 2027 में सत्ता में आ सकती हैं। इस बात का तर्क की बुनियादी हकीकत कुछ भी नहीं है। केवल इसलिए फैलाया रहा है की पीडीए समाज भ्रमित हो जाये।

गैर यादव पिछड़ी जातियों के नेताओं को प्रतीक्तात्मक पद दिए जा रहे हैं, ताकि वो लोग, जैसे बहेलिए की कटिया में केंचूआ लगाया जाता है। अपने शिकार को फंसाने के लिए, उसी प्रकार से वो लोग पीडीए वर्ग के लिए एक माध्यम साबित हो सकें।

सभी पीडीए वर्ग में ऐसा भ्रम फैलाया जा रहा है की जैसे सभी आरक्षण और भागीदारी इन्ही यादव समाज के लोगों ने लूट लिया, जबकि हकीकत में सभी को पता है कि हम पीडीए  की हक़मारी किसने किया है, और हकीकत ये है कि हम पीडीए  के लिए यादव समाज एक मजबूत स्तम्भ हैं और हम सभी गैर यादव ओबीसी अगर समाजवादी पार्टी के साथ लामबंद होते हैं तो  कांशीराम जी की सोच को ही जिसको राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी आगे बढ़ा रहे हैं। कांशीराम जी के बताये रस्ते पर चलकर हम पीडीए लोग फिर से सत्ता में आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *