मोदी से बारिश और तूफान के बीच दलित मुद्दों पर चर्चा : डॉ. निर्मल

Share

प्रोटोकाल तोड़कर कार्यकर्ताओं से मिलते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

लखनऊ। डॉ. अम्बेडकर महासभा के अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री से दलितों व वंचितों के हित में किये गये कार्यों के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

भयंकर बारिश, आंधी-तूफान के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने रुककर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भयंकर बारिश, आंधी-तूफान के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने रुककर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका हाल जाना।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते नरेन्द्र मोदी जिस तरह से पार्टी कार्यकर्ताओं का ख्याल रखते हैं और उनसे प्रोटोकाल तोड़कर मिलते हैं, ऐसा तो किसी दल का बड़ा नेता भी नहीं करता है।

कदाचित इसीलिए भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को देवतुल्य से संबोधित करती है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारिश के बीच में चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुझे भेंट का अवसर दिया। इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *