संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शफीक सलमानी ने की बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

लखनऊ। सामाजिक संस्था वे टू सक्सेस फाउंडेशन ने बाल दिवस के पावन अवसर पर बसंत कुंज क्षेत्र में बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की। ये संस्था बच्चों की शिक्षा पर काम करने के साथ ही गरीबों और मजलूमों की मदद करती है।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शफीक सलमानी ने बताया कि वे टू सक्सेस फाउंडेशन राष्ट्रीय पर्वों पर शिक्षण सामग्री के अभाव में शिक्षा के अधिकार से वंचित रह रहे बच्चों को शिक्षण सामग्री मुहैया कराती है।
शफीक सलमानी ने सेक्टर-I, दुबग्गा–IIM रोड पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षण सामग्री के वितरण के साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिक्षण सामग्री का वितरण भी किया। इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के महत्व को बताते हुए उन्हें व उनके परिवार के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।